फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में शामिल हुआ क्रिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के अलावा क्रिकेट को भी शामिल कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने अब खेलों में पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी है। अब खिलाड़ी 10 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। रविवार को कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल ये निर्णय लिया।
विज्ञापन

सीडीओ के मुताबिक खेलकूद प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खंड/जोनल स्तर और जनपद स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकासखंड काशी विद्यापीठ को 40000, आराजीलाइन व सेवापूरी को 50000-50000, वरुणापार जोन को 30000, आदमपुर को 30000, भेलूपुर को 30000, कोतवाली को 20000 और दशाश्वमेध जोन को 20000 पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। सीडीओ ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह से दो दिन में प्रतियोगिताओं के नियम व शर्तें तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है।
-


बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों का रोका वेतन
सीडीओ ने खेल आयोजन की बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें