फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट पर शवों को रोके जाने की बात को लेकर डोम राजा बोले- यह अफवाह है

Sat, 20 Dec 2025 10:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मणिकर्णिका घाट पर शनिवार की सुबह शवों को दाह संस्कार से रोके जाने की सूचना पर तरह- तरह की चर्चा शुरू हुई। इस बीच डोम राजा ने बताया कि यह अफवाह है। 
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्णिका घाट पर शनिवार की सुबह शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगाने की बात को लेकर डोम राजा ने अपना पक्ष रखा है। डोम राजा विश्वनाथ चौधरी का कहना है कि हम लोगों ने शवदाह बंद नहीं किया है, यह अफवाह है। हम लोगों की प्रशासन से रात में बात हुई थी। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए पांच जनवरी तक का समय मांगा है।

विज्ञापन

 
बता दें कि मणिकर्णिका घाट पर शनिवार की सुबह शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगाने की सूचना पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे। पता चला कि सुबह 6 बजे से शवों को रोका गया था, जबकि कुछ देर बाद शवों का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया।   

डोम राजा ने दिया था अल्टीमेटम
बता दें कि दो दिन पहले डोम राजा परिवार द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम को अल्टीमेटम दिया गया था कि 72 घंटे के अंदर घाटों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह काशी में शवदाह पूरी तरह से बंद कर देंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद ही शवदाह शुरू होगा। उनका कहना था कि मणिकर्णिका गेट से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक अतिक्रमण है। डोम राजा परिवार अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अपील कर रहा है। अतिक्रमण के कारण गलियों में शवदाह करने आ रहे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें