अनमय के लिए बीएचयू गेट पर युवाओं ने लगाई मदद की गुहार
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर जिले के सात माह के बच्चे अनमय सिंह के इलाज के लिए काशी में युवाओं ने मदद की गुहार लगाई। रविवार को बीएचयू मुख्य द्वार के बाहर अनमय की मदद के नाम की तख्तियां हाथों में लेकर युवाओं ने लोगों से सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।
यहां मौजूद अतुल सिंह और विकास तिवारी ने बताया कि अनमय सिंह का इलाज कर रहीं सर गंगाराम अस्पताल की डॉ. वेरोनिका अरोरा के अनुसार एसएमए(स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-1 से अनमय पीड़ित है। यह बेहद दुर्लभ बीमारी है। इसमें बच्चों के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं और उन्हें सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सात माह के मासूम अनमय को नई जिंदगी देने के लिए अमेरिका से लाकर एक इंजेक्शन लगाया जाना है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसके लिए तमाम सामाजिक संगठन मदद लिए सामने आ रहे हैं।