फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्रेन का केबल टूटा, भारी पुल्ली कर्मचारी के सिर पर गिरी; साथियों ने किया हंगामा; बोले- नहीं करेंगे काम

Sat, 18 Jul 2026 12:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन के टीआरएस शेड में क्रेन का केबल टूटने से पुल्ली नीचे काम कर रहे तकनीशियन प्रमोद पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज रेलकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर हंगामा किया और जर्जर उपकरणों पर अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
यही पुल्ली कर्मचारी के सिर पर गिरी है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के टीआरएस (ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक) शेड में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। क्रेन का केबल टूटने से उसकी भारी पुल्ली नीचे काम कर रहे तकनीशियन प्रमोद कुमार यादव (50) के सिर पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


घायल प्रमोद कुमार यादव अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के निवासी हैं और टीआरएस शेड के ई-3 सेक्शन में कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह नियमित कार्य कर रहे थे, तभी अचानक क्रेन का केबल टूट गया और पुल्ली सीधे उनके सिर पर आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और रेलकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
घटना से नाराज टीआरएस शेड के रेलकर्मियों ने काम बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि जिस क्रेन का उपयोग किया जा रहा था, उसका केबल काफी समय से जर्जर था। इसकी जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन केबल बदलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ।

रेलकर्मियों ने कहा कि यदि समय रहते क्रेन के जर्जर केबल को बदल दिया जाता तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हादसे के बाद टीआरएस शेड में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी ने आधिकारिक बयान देने से परहेज किया। फिलहाल घायल तकनीशियन का उपचार जारी है और रेलकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें