वाराणसी में दिवाली के मद्देनजर पटाखा बाजार सज गया है। इस बार शहर भर में18 स्थानों पर पटाखे बिकेंगे। जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री की जगह तय कर दी। इन खुले स्थानों पर 660 अस्थाई दूकानें लगाई जाएंगी। शहर के चारों एसीएम और अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने अग्निशमन, पुलिस और मजिस्ट्रेट को पटाखा बिक्री स्थलों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। चिह्नित स्थानों पर 17 से 20 अक्तूबर तक दुकानें संचालित करने की अनुमति दी गई है।
मच्छोदरी पार्क में 50, टाउन हाल मैदान में 20, रामनगर अयोध्या मैदान में 20, चेतसिंह किला अस्सी में 50, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज परिसर में 50, बृजइंक्लेव पार्क बजरडीहा में 25, डीरेका मैदान में 50, स्वयंवर वाटिका में 10, बेनियाबाग पार्क में 70, क्वींस कॉलेज मैदान में 50, भरत मिलाप मैदान नाटी इमली में 50, नगर निगम प्रेक्षागृह मैदान में 25, पाणिग्रहण लान रथयात्रा में 10, गौतम बुद्ध सेंटर संकुल भवन में 50, कटिंग मेमोरियल मैदान में 50, पिसनहरिया विद्यालय पांडेयपुर में 15, आशापुर प्राइमरी स्कूल में 15 और मिनी स्टेडियम शिवपुर में 50 अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। इन्हें चार दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
-शॉपिंग स्थल से दूर करें अपनी कार की पार्किंग।
-खरीदारी करने के बाद बिल लें और उसे चेक करें।
-दुकान छोड़ने के पहले अपना सामान चेक कर लें।
-सोने की खरीदारी करते वक्त बिल अवश्य ले लें।
-शापिंग की भीड़ भाड़ में पर्स संभाल कर रखें।
-शापिंग करते वक्त अपने बच्चों का ध्यान रखें।
-एटीएम की पिन डालते वक्त थोड़ी गोपनियता बरतें।
-कोई परेशानी होने पर तुरंत जानकारी पुलिस को दें।