फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दर्शन के दलालों पर कसी नकेल, काशी विश्वनाथ के गेट पर लगाया बोर्ड; शिकायत के लिए नंबर भी जारी

Fri, 23 Jan 2026 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास अभियान चलाया। दलालों और फर्जी गाइडों के खिलाफ चेतावनी जारी की। इसके साथ ही शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
दर्शन के दलालों पर सख्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kashi Vishwanath Mandir: काशी में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख पुलिस प्रशासन ने दलालों और फर्जी गाइडों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। चौक थाना क्षेत्र में दशाश्वमेध गंगा घाट से लगायत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के साथ ही चौक और दालमंडी के पास पुलिस ने चेतावनी बोर्ड और होर्डिंग लगवाए। 

विज्ञापन




एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड पर शिकायत नंबर भी अंकित किया गया है ताकि दलालों की सूचना पुलिस को दी जा सके। पुलिस की ओर से लगाए गए बोर्ड पर साफ तौर पर लिखा है कि दशाश्वमेध गंगा घाट 600 मीटर की दूरी पर है, जहां श्रद्धालु पैदल आसानी से पहुंच सकते हैं। स्पष्ट किया गया है कि घाट तक पहुंचाने, वीआईपी दर्शन, विशेष सुविधा या वाहन के नाम पर अगर कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो वह दलाल हो सकता है।
विज्ञापन


वीवीआईपी मूवमेंट पर रोक: एसीपी ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट पर रोक लगी है। बावजूद कुछ लोग श्रद्धालुओं को गुमराह कर वीआईपी पास या विशेष दर्शन दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहे और शिकायत दर्ज कराने या सूचना देने के लिए 9454404384,9454401636 और 7839699752 नंबर जारी किया है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, ठगी या दलाली की सूचना दी जा सकती है। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं ठगी के मामले
दशाश्वमेध घाट, काशी विश्वनाथ धाम और आसपास के इलाकों में दर्शन के नाम पर दलाली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आसान दर्शन, शीघ्र प्रवेश और विशेष सुविधा का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती रही है। 

पूर्व में कई दलाल पकड़े जा चुके हैं और जेल भी गई। बावजूद मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और मारपीट और ठगी के मामले आते हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे स्थानों पर निरंतर निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि काशी आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध दर्शन मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें