फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : पशु तस्करी पर नकेल.... मालवाहक में क्रूरता पूर्वक भर कर ले जा रहा था गोवंश, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 27 Feb 2025 10:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

तस्करी के लिए जा रहे पशुओं के साथ तस्कर को पकड़ा गया है। बता दें कि वाराणसी पुलिस को पिछले कई दिनों से तस्करी के गिरोह की सूचना मिल रही थी। पुख्ता सूचना पर वाहन पकड़ा तो पशु तस्कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर पुलिस ने गुरुवार को पंचायती कुआ मार्ग (कोनिया) के पास से वध के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश के साथ मालवाहक ड्राइवर गणेश यादव उर्फ सदानंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज लाटभैरव पार्थ तिवारी को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली थी कि कोनिया पुल की ओर से एक पशु तस्कर मालवाहक वाहन में गोवंश भरकर चंदौली की ओर जाने वाला है।

विज्ञापन


सूचना पर उप निरीक्षक पार्थ तिवारी पुलिस टीम के साथ पंचायती कुआ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थें। तभी सामने से आ रहे मालवाहक वाहन का ड्राइवर पुलिस टीम को देख गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर दो गोवंश क्रूरता पूर्वक बंधे हुए मिले।

पुलिस की पूछताछ में पशु तस्कर ने अपना नाम गणेश यादव उर्फ सदानंद यादव निवासी महुवरिया (बलुआ) जिला चंदौली बताया। गणेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, वहीं बरामद दोनों को गोवंश को पुलिस ने नक्की घाट स्थित कांजी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें