फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा का देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सात से 

Mon, 05 Aug 2019 03:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
डी राजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बगैर विपक्ष को साथ लिए संसद से बिल पास कराया जा रहा है। इसके खिलाफ आगामी 7 से 9 अगस्त तक देशभर में विरोध प्रदर्शन होगा। इसमें सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को बताया जाएगा। 

विज्ञापन


रविवार को पराड़कर भवन मैदागिन में डी राजा ने पत्रकारों से कहा कि हम सोनभद्र के उभ्भा गांव में गए थे। वहां घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर जानकारी ली। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खानापूर्ति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। 

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता बेटी के परिवार, वकील को मारा जा रहा है। यूपी में प्रतिदिन किसी न किसी बेटी के साथ दुष्कर्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि कश्मीर में क्या करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में डी राजा ने कहा कि पूर्वांचल में भाकपा की पकड़ मजबूत हो रही है। हमारी पार्टी से लोग जुड़ रही है। इस मौके पर डॉ. गिरीश शर्मा, पूर्व इम्तियाज अहमद, अरविंद राजस्वरूप और अजय मुखर्जी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें