फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Hospital: बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में घूमती रही गाय, सोते रहे आवारा कुत्ते

Wed, 05 Nov 2025 04:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अस्पताल में गाय घूमते हुए सीटी स्कैन के बगल में आकर उसी गेट के बीच में बैठ गई, जिधर से मरीज-तीमारदार ओपीडी हाल में अंदर जाते हैं। दूर दराज से आने वाले मरीज भी क्या करते वह किनारे से बचते हुए अंदर आते-जाते रहे। 
विज्ञापन
अस्पताल में गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल मंगलवार की दोपहर में जिस समय मरीज ओपीडी में डाॅक्टर को दिखाने के लिए खड़े थे, उसी समय एक गाय अंदर पहुंच गई। वह आराम से बाहर से अंदर ओपीडी हाल में घूमती रही। इस दौरान उधर से अस्पताल की व्यवस्था से जुड़े लोग भी उधर से आते जाते रहे लेकिन किसी का ध्यान इधर नहीं गया। 

विज्ञापन


गाय दोपहर करीब 1 बजे आधे घंटे से अधिक समय तक गाय न्यूरोलॉजी ओपीडी के सामने से लेकर साथिया केंद्र क्लीनिक, कार्डियोलॉजी ओपीडी की ओर घूमती रही। इसके बाद सीटी स्कैन के बगल में आकर उसी गेट के बीच में बैठ गई जिधर से मरीज-तीमारदार ओपीडी हाल में अंदर जाते हैं। 

दूर दराज से आने वाले मरीज भी क्या करते वह किनारे से बचते हुए अंदर आते-जाते रहे। इसके साथ ही ओपीडी हाल में अंदर कार्डियोलॉजी ओपीडी से आगे कुत्ते भी जगह-जगह सोते नजर आए। अस्पताल परिसर में एटीएम के ठीक सामने एक महिला मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर तीमारदार खड़े रहे और वहीं दो कुत्ते नीचे घूमते रहे। 
विज्ञापन


इस बारे में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि ओपीडी हाल और अस्पताल परिसर में गाय, आवारा कुत्ते न प्रवेश करें, इसको सुनिश्चित करवाया जाएगा। इस बारे में चिकित्साधीक्षक कार्यालय, अस्पताल के कंट्रोलरूम सहित अन्य जिम्मेदार लोगों को निगरानी करते रहने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें