दो अस्पताल ही रहेंगे कोविड अस्पताल
आने वाले दिनों में अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो विकल्प के तौर पर दो अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी, जिससे कि उन्हें परेशानी न हो। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीनदयाल अस्पताल को अभी कोविड अस्पताल के रुप में ही रखने का विचार चल रहा है, बाकी अस्पतालों में धीरे-धीरे ओपीडी शुरू कराई जाएगी। एपेक्स हॉस्पिटल को छोड़कर अन्य निजी अस्पतालों में भी पहले की तरह ओपीडी चलाने का निर्णय लिया जा सकता है।
कोविड अस्पताल बेड मरीज
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स 319 23
दीनदयाल अस्पताल 203 कोई नहीं
ईएसआई अस्पताल 80 कोई नहीं
बीएलडब्ल्यू हॉस्पिटल 85 कोई नहीं
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज 160 कोई नहीं
सीएचसी शिवपुर 28 कोई नहीं
हेरिटेज मेडिकल कॉलेज 220 कोई नहीं
सेंट मैरी अस्पताल 100 कोई नहीं
एपेक्स हॉस्पिटल 80 18
मेडविन हॉस्पिटल 50 कोई नहीं
मेरिडियन नर्सिंग होम 30 कोई नहीं
सूर्योदय हॉस्पिटल 40 कोई नहीं
त्रिमूर्ति हॉस्पिटल 48 कोई नहीं
लक्ष्मी हॉस्पिटल 50 कोई नहीं
मैक्सवेल अस्पताल 25 1
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोविड अस्पतालों में अब मरीजों की संख्या कम हो गई है। कई अस्पतालों में धीरे-धीरे सामान्य व्यवस्था बहाल हो रही है, जिससे कि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। फिलहाल दो या तीन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा, बाकी के बारे में जल्द ही फैसला हो जाएगा।