वाराणसी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करके रिश्ते को कलंकित कर दिया है। युवती ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक बाजार निवासी एक युवक ने रिश्ते में लगने वाली चचेरी बहन का दुष्कर्म कर कलंकित कर दिया। दो माह पूर्व एक होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बाबत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित युवक का उसकी पत्नी से और युवती का उसके पति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
तहरीर और वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं आरोप है कि वीडियो युवक की पत्नी ने वायरल किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।