फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में रेलवे लाइन के पास मिली बी.कॉम के छात्र की क्षत-विक्षत लाश

Fri, 16 Nov 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के तिवारीपुर गांव के सामने रेलवे लाइन के बगल में युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का निवासी था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने से हुई है।  
विज्ञापन


वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रामसिंहपुर निवासी अरविंद मौर्य (23)  का शव तिवारी गांव के सामने रेलवे ट्रक के बगल में सुबह पड़ा था। अरविंद बी.कॉम का छात्र था और बचपन से अपने ननिहाल रामसिंहपुर में रहता था। वह मूल रूप से वह भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार का रहने वाला था।

अरविंद के पिता सिद्धनाथ मौर्य का कहना है कि उनका बेटा शाम को चार बजे वाराणसी से पढ़ कर लौटा था। उसी समय नाना लालचंद मौर्य ने खेत पर रखवाली के लिए भेज दिया था। कुछ देर बाद जब लालचंद खेत पर पहुंचे तो अरविंद वहां नहीं था। लालचंद ने सोचा कि वह अपने मित्रों के साथ कहीं चला गया होगा। फिर वह खेत पर ही सो गए।
विज्ञापन


सुबह तक अरविंद घर नहीं लौटा तो उसके पिता सिद्धनाथ खोजबीन करने लगे। इसी बीच गांव के लोगों ने बताया कि लच्छापुर और रामचंद्रपुर गांव के बीच में रेल पटरी के पास एक लाश पड़ी है। परिवार के लोग तत्काल वहां पहुंचे तो देखा कि अरविंद की लाश थी। उसके पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। इस पर परिजनों ने हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग हत्या की वजह

तिवारीपुर गांव के लोगों ने कछवां थाना को सूचना दी। भैसा चौकी इंचार्ज अरविंद यादव मौके पर पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा थी कि अरविंद अक्सर मोबाइल से बातें करने में व्यस्त रहता था और उसका क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिद्धनाथ मौर्य की चार संतानों में अरविंद दूसरे नंबर का लड़का था। वह वाराणसी में बीकॉम की पढ़ाई करता था। पढ़ने में काफी तेज था। उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी प्राप्त की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें