फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण में दाखिल निगरानी याचिका पर अदालत आज सुनाएगी आदेश

Thu, 22 Oct 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वरनाथ से संबंधित ज्ञानवापी प्रकरण में दाखिल निगरानी याचिका पर जिला जज यूसी शर्मा की अदालत गुरुवार को आदेश सुनाएगी।  मंगलवार को अदालत में भगवान विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी व सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ताओं ने दलीलें पेश की थीं।

विज्ञापन


सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की निगरानी याचिका विचारार्थ स्वीकार होने के मुद्दे पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद जिला जज की अदालत ने आदेश सुरक्षित कर लिया था। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी और सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड का कहना है कि ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई का अधिकार अवर न्यायालय को नहीं, बल्कि लखनऊ स्थित सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड को है।

वहीं, भगवान विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र का कहना है कि अवर न्यायालय के अंतरिम आदेश के खिलाफ सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत निगरानी याचिका दाखिल नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें