फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी, ऑटो चालक ने पहुंचाया थाने; परिजनों ने रिश्ते का किया था विरोध

Sat, 18 Apr 2026 05:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मिर्जामुराद में प्रेमी युगल घर से भागकर मंदिर में विवाह के बाद भटकते मिले। ऑटो चालक ने दोनों को पुलिस को सौंपा। युवक वाराणसी और युवती मिर्जापुर की है। परिजनों को बुलाकर समझौते की कोशिश हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मिर्जामुराद क्षेत्र में प्रेम संबंध का एक मामला शुक्रवार को थाने पहुंच गया, जब एक युवक-युवती को भटकते हुए मिलने पर एक ऑटो चालक ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक मिर्जामुराद क्षेत्र का निवासी है, जबकि युवती मिर्जापुर की रहने वाली है और दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक रिश्तेदार के शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे।

बताया गया कि बृहस्पतिवार को दोनों अपने-अपने घरों से निकल गए और मिर्जापुर के गोधना स्थित एक मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों वाराणसी पहुंचे और बनारस रेलवे स्टेशन पर रुके। कम उम्र के कारण दोनों की गतिविधियों पर लोगों का ध्यान गया, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह-समझौते का प्रयास

इसी दौरान एक ऑटो चालक ने दोनों को अपने वाहन में बैठाकर नजदीकी थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने मिर्जामुराद क्षेत्र से संबंध बताया, जिसके बाद उन्हें संबंधित थाने लाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इससे पहले भी दोनों एक बार घर से जा चुके थे, लेकिन उस समय परिजनों को सौंप दिया गया था। इस बार मंदिर में विवाह करने की बात सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया, जहां काफी देर तक बातचीत और सुलह-समझौते का प्रयास चलता रहा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें