फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कर्जमुक्त बताकर बेचा बंधक मकान, दंपती पर धोखाधड़ी में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहड़िया में एक मकान को कर्जमुक्त बताकर 58 लाख 60 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा है। खरीदारों को जानकारी तब हुई जब मकान पर केनरा बैंक ने 60 लाख 28 हजार 631 रुपये के बकाए का नोटिस चस्पा किया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कैंट पुलिस ने मकान विक्रेता मुकेश कुमार जायसवाल और उनकी पत्नी सुनीता जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शिकायत के अनुसार, उमा यादव और मीनू यादव ने 14 जून 2024 को मुकेश कुमार जायसवाल से मकान का बैनामा कराया था। आरोप है कि विक्रेता ने मकान पर किसी तरह का कर्ज या बंधक नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने 58 लाख 60 हजार रुपये लिए थे। यह पूरी रकम बैंक खातों से दी गई थी।
विज्ञापन

दो सितंबर 2026 को उन्हें मकान के मुख्य द्वार पर केनरा बैंक का नोटिस मिला। नोटिस में मकान पर 60 लाख 28 हजार 631 रुपये का बकाया होने का उल्लेख था। इस पर उन्होंने विक्रेता से जवाब मांगते हुए रकम वापस करने को कहा। आरोप है कि उनके साथ गालीगलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें