वाराणसी। मानस मंदिर के पास से बुधवार दोपहर 9 साल की बच्ची को एक दिव्यांग ट्राईसाइकिल पर बैठाकर ले भागा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की बरामदगी के लिए भेलूपुर थाने की नौ टीमें गठित की गई हैं। मूलरूप से बिहार की रहने वाली बच्ची की मां नगवा में फूल-माला बेचती है। बच्ची अपनी मां के आसपास ही थी, दोपहर 12 बजे के आसपास वह लापता हो गई। सीसी कैमरे में एक दिव्यांग युवक उसे ले जाते दिखा। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देख 9 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा। ब्यूरो