Varanasi News: विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग में उपस्थित हों, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
BHU University Varanasi: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित चार स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। चार और पांच मई से अलग-अलग चरणों में काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले चरण की काउंसिलिंग पहले ही पूरी कर ली गई है और अब दूसरे चरण के तहत अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बाल वाटिका (एलकेजी) से लेकर कक्षा छह तक प्रवेश के लिए वार्षिक फीस 3500 रुपये से लेकर 5500 रुपये तक निर्धारित की गई है। सभी स्कूलों में काउंसिलिंग के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे रखा गया है, जबकि काउंसिलिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी।
सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में दूसरे चरण के तहत बाल वाटिका (एलकेजी) की काउंसिलिंग चार मई को होगी। यहां वार्षिक फीस 5000 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं कक्षा छह की दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है, जिसकी काउंसिलिंग पांच मई को कराई जाएगी।