23 को होने वाली काउंसिलिंग के टलने के बाद नई तिथि घोषित
विज्ञापन
माई सिटी रिपार्टर वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के आरक्षित वर्ग (ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी) की तीसरी काउंसिलिंग की नई तिथि शनिवार को घोषित कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी 27 नवंबर को काउंसिलिंग करवा सकेंगे। आरक्षित वर्ग की काउंसिलिंग पहले 23 नवंबर को होनी थी। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थगित कर दिया था। इसका आदेश 21 नवंबर को ही जारी कर दिया गया था। तब से अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार था।
कुलसचिव डाॅ. सुनीता पांडेय ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया 27 नवंबर को होगी। इसके बाद अर्ह अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी। यदि अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में फीस जमा नहीं करता है तो उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा। कहा कि प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन संबंधित विभाग में होगा, इस वजह से काउंसिलिंग स्थल वाले विभाग में पठन-पाठन स्थगित रहेगा। कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलेंगी।