फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुणे और बंगलूरू के विमान निरस्त, 3 विमान विलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबतपुर। कोहरे के कारण विमानों के निरस्त और विलंबित होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इंडिगो का पुणे-वाराणसी विमान और एयर इंडिया एक्सप्रेस का बंगलूरू-वाराणसी विमान निरस्त रहा। जबकि तीन विमान देरी से पहुंचे। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी से पुणे इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 6884 लगातार दूसरे दिन भी निरस्त रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आई एक्स 2744 भी निरस्त रहा। वही दूसरी तरफ इंडिगो का विमान संख्या 6ई 2211 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 50 मिनट की देर से सुबह 10 बजे पंहुचा। इंडिगो की 6ई 371 मुंबई विमान अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पंहुचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस आई एक्स 2417 बंगलूरू से अपने निर्धारित समय की बजाय 1 घंटे 50 मिनट की देर से एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण विमान विलंब और निरस्त हैं। इसके तहत यात्रियों को एयरलाइंस कंपनियों की ओर से यात्रियों को मैसेज व मेल के जरिए अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें