फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में तीन कोर्स में 158 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर पर बुधवार को बीबीए, बीसीए, बीएएलएलबी में बुधवार को काउंसिलिंग हुई। इसमें तीनों कोर्स को मिलाकर 158 ने दाखिला लिया। इसमें सबसे अधिक बीसीए में 95 लोगों ने प्रवेश की प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य कोर्स में दाखिले के बाद अब बाकी कोर्स के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद तक चली प्रक्रिया में शैक्षणिक कागजातों की जांच के बाद बाकी प्रक्रिया पूरी करवाई गई। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बीबीए में 34, बीसीए में 95 और बीए एलएलबी में 29 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराकर शुल्क जमा किया। शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही प्रवेशित विद्यार्थियों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड जारी किया गया।
प्रो. कामिल ने बताया कि 31 जुलाई को भी इन्हीं पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को ईमेल भेज दिया गया। बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन जमा करना होगा। नकद शुल्क जमा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें