लमही के प्रेमचंद शोध एवं अध्ययन केंद्र में बुधवार को निबंध, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए कथा सम्राट प्रेमचंद और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेमचंद के साहित्य का उद्देश्य विषय पर हुई प्रतियोगिता में कुल 27 प्रतिभागी शामिल रहे। चित्रांकन प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने प्रेमचंद की कहानियों की थीम को कई रंगों से कागज पर जीवंत किया। वहीं, साहित्य प्रश्नोत्तरी (क्विज) में स्कूलों की सात और काॅलेजों की छह टीमों के 39 प्रतिभागी शामिल हुए। चयनित प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को पुरस्कृत किया जाएगा।