आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का होगा दाखिला, मोबाइल पर मिलेगा फीस जमा करने का मैसेज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर के 14 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आरक्षित वर्ग (ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों की तीसरी काउंसिलिंग बुधवार को होगी। दो के बाद तीसरे चरण की काउंसिलिंग पहले 23 नवंबर को होनी थी। किसी वजह से इसे स्थगित कर 27 को नई तिथि तय की गई थी।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बुधवार को एमम्यूज, एमएससी बॉटनी, मैथमेटिक्स, एमएड, एमए/एमएससी होम साइंस, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, एमए साइकोलॉजी, एमएसडब्ल्यू एमए/एमएससी जियोग्राफी, एमकॉम, एमपीएड, एमए राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास, समाजशास्त्र और एलएलएम मं काउंसिलिंग करवाई जाएगी। काउंसिलिंग के बाद अर्ह अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में फीस जमा नहीं करता है तो उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन संबंधित विभाग में होगा।