फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में आज से काउंसिलिंग: ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र दें ध्यान, VC ने दी अहम जानकारी

Tue, 01 Nov 2022 01:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्नातकोत्तर के अनारक्षित संवर्ग की काउंसिलिंग चार और सात नवंबर को तथा आरक्षित संवर्ग की काउंसिलिंग पांच और 12 नवंबर को कराई जाएगी। अनारक्षित संवर्ग के दूसरे चरण की काउंसिलिंग 11 नवंबर और आरक्षित वर्ग की दूसरे चरण की काउंसिलिंग 14 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की काउंसिलिंग एक नवंबर से शुरू हो रही है। सीट से कम आवेदन वाले 29 विषयों की काउंसिलिंग संबंधित विभाग में कराई जाएगी। स्नातकोत्तर के अनारक्षित संवर्ग की काउंसिलिंग चार और सात नवंबर को तथा आरक्षित संवर्ग की काउंसिलिंग पांच और 12 नवंबर को कराई जाएगी। अनारक्षित संवर्ग के दूसरे चरण की काउंसिलिंग 11 नवंबर और आरक्षित वर्ग की दूसरे चरण की काउंसिलिंग 14 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय के अनुसार दो नवंबर को होने वाली बीए की काउंसिलिंग के लिए 11 शिक्षकों का पैनल तैयार किया गया है। बीए मास कॉम के लिए दो और बीम्यूज के लिए एक शिक्षक, तीन नवंबर को बीसीए के लिए दो, बीएससी गणित के लिए दो और बायो के लिए दो, बीएफए के लिए एक शिक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। चार नवंबर को बीएससी एजी की काउंसिलिंग भैरो तालाब परिसर में होगी। नौ नवंबर को बीए, बीए मास काम, 10 नवंबर को बीकॉॅम, व बीए एलएलबी, बीसीए, बीएससी गणित, बायो की द्वितीय काउंसिलिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें