फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: डिजिटल जनगणना में भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षदों को सौंपी जिम्मेदारी, घर-घर करेंगे जागरूक

Wed, 18 Nov 2026 05:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डिजिटल जनगणना में भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्षद इसके लिए लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे। मेयर ने खुद स्व-गणना पूरी करने का हवाला दिया। 
विज्ञापन
जनगणना-2027 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल जनगणना के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। वहीं, नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने ऑनलाइन पंजीकरण से लेकर 40 बिंदुओं पर जानकारी भरने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई।

विज्ञापन


16 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मंगलवार को नगर निगम सभागार में पार्षदों की विशेष बैठक हुई। मेयर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी और अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने पार्षदों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी। 

मेयर ने कहा कि शहर का प्रथम नागरिक होने के नाते उन्होंने खुद भी अपने आवास की स्व-गणना पूरी कर ली है। सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। 
विज्ञापन


ओटीपी सत्यापन के बाद परिवार से संबंधित 40 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने पर 11 अंकों की एसई आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें