फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप : प्रशांत उपाध्याय के रिश्तेदारों पर कसेगा शिकंजा, होगी पूछताछ; किंगपिन शुभम की तलाश जारी

Sun, 26 Apr 2026 01:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Cough Syrup: एसआईटी और कोतवाली पुलिस की टीमें आरोपी प्रशांत उपाध्याय की लोकेशन तलाश रही हैं। 30 अप्रैल को कोर्ट ने प्रशांत को तलब किया है। कोर्ट में पेश नहीं होने की दशा में आरोपी की संपत्तियां कुर्क कर ली जाएंगी। कोतवाली पुलिस के अनुसार, प्रशांत के बारे में यह बात सामने आई है कि वह देश में ही है और विदेश नहीं भाग सका है। 
विज्ञापन
प्रशांत उपाध्याय का मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में वांछित आरोपी प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है। एसआईटी और कोतवाली पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन


पुलिस ने मड़ौली स्थित सेंट जॉन्स कॉलोनी और महमूरगंज के बिरदोपुर में उसके आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी जल्द सरेंडर नहीं करता है तो न्यायालय के आदेश पर उसकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई तेज की जाएगी।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं कि आरोपी को फरार रहने में उसके करीबी रिश्तेदारों की भूमिका अहम है। बताया जा रहा है कि कुछ रिश्तेदार कचहरी में उसकी पैरवी के लिए सक्रिय हैं और अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं। इस इनपुट के आधार पर एसआईटी अब रिश्तेदारों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि फरार शुभम जायसवाल और प्रशांत उपाध्याय ने मिलकर कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। यह अवैध कारोबार अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ था और कफ सिरप की खेप बांग्लादेश तक भेजी जाती थी। इसके एवज में हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास लगातार जारी हैं। तकनीकी और सर्विलांस की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट हुआ है कि वह देश के भीतर ही कहीं छिपा हुआ है और विदेश भागने में सफल नहीं हो सका है।

कोर्ट ने इस मामले में प्रशांत उपाध्याय को 30 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है। यदि वह निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर भी आरोपी का विवाद सामने आया है। महमूरगंज के बिरदोपुर क्षेत्र में स्थित एक कीमती जमीन को लेकर उसके पट्टीदारों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है, जिसे भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें