फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elctricity Crisis: मंत्री एसी कमरे में अफसरों को देते रहे नसीहत, कॉलोनियों में जारी रही ट्रिपिंग; बढ़ी परेशानी

Sun, 26 Apr 2026 01:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गर्मी के बढ़ते ही ट्रांसफॉर्मर और तार पर दबाव बढ़ गया है। यही कारण है कि कहीं तार जल रहा है तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ रही है। उपकेंद्रों पर तैनात एसडीओ से लेकर जेई की देखरेख में कर्मचारी लोड नाप रहे हैं। हर दिन एसडीओ, जेई को अधिकारियों को लोड बताना पड़ रहा है। इसमें जिस ट्रांसफॉर्मर पर लोड अधिक मिल रहा है, उसे सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली समस्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Elctricity Crisis in UP: वाराणसी जिले में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए। निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी। शनिवार को सर्किट हाउस में एसी कमरे में अधिकारियों संग बैठक कर यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जिस समय नसीहत दे रहे थे, बाहर कॉलोनियों में ट्रिपिंग जारी रही। रानीपुर, शिवराजनगर कॉलोनी, महेशपुर, चेतगंज, हुकुलगंज, चौरछटवा, रोहनिया आदि इलाकों में दोपहर में तीन से चार घंटे के भीतर 3 से 5 बार बिजली की आवाजाही जारी रही। 

विज्ञापन


महेशपुर इलाके में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच पांच बार बिजली आई और गई। इसके अलावा भिटारी इलाके में शुक्रवार की आधी रात बाद 1 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक चार बार बिजली कटी।

वहीं देर रात 11:55 बजे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। दिन और रात में बिजली कब आएगी, कब चली जाएगी, इसका कोई समय नहीं है। शहर से लेकर गांव तक लोग लो वोल्टेज और कटौती से परेशान रहे। इधर 24 घंटे के भीतर सुंदरपुर, रामनगर सहित तीन जगहों पर ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं हुईं। 

विज्ञापन

लोग हुए परेशान

समय रहते कर्मचारियों ने उन्हें बुझा लिया। काशी को नो ट्रिपिंग जिला बनाने, ट्रांसफॉर्मर, तारों की नए सिरे से मरम्मत करने आदि के निर्देश ऊर्जा मंत्री हर महीने बैठक में देते रहते हैं। इसका बहुत कुछ असर नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि शहर में कहीं रात में ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकल रही है तो कई जगह तार गर्म होकर टूट जा रहा है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। 

उधर हुकुलगंज में दोपहर 1 से 3:30 बजे तक तीन बार बिजली कटी। रानीपुर शिवराजनगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे कटी बिजली किसी तरह दो बजे आई और फिर चली गई। लंका इलाके में शनिवार सुबह 5 बजे बिजली कट गई, जो चार घंटे बाद किसी तरह बहाल हो सकी। शुक्रवार आधी रात बाद बटाउबीर, रामनगर में रात करीब दो बजे सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर में चिंगारी निकल रही थी। यही हाल सुंदरपुर में सड़क के पास लगे ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर का भी रहा। इसमें से चिंगारी निकल रही थी।

मंत्री की बैठक के बाद सक्रिय हुए एमडी, ट्रांसफॉर्मर के काम की निगरानी : ऊर्जा मंत्री की सर्किट हाउस में बैठक के बाद एमडी शंभू कुमार भी सक्रिय नजर आए। भिखारीपुर स्थित एमडी ऑफिस में बैठक कर उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति का आकलन करने को कहा। इसमें लोड नापने से लेकर उसमें लगे केबल आदि की भी जांच कराने को कहा।
विज्ञापन

रात में गुल बिजली सुबह हुई बहाल
पांडेयपुर के गायत्री नगर कॉलोनी में शुक्रवार आधी रात बाद करीब 12:30 बजे ट्रांसफॉर्मर से लगा मेन केबल जल गया। इस कारण बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी पहुंचे और किसी तरह तार बदला, लेकिन कुछ देर बाद वह भी जल गया। लिहाजा शनिवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति सही हुई। चौबेपुर के उगापुर विद्युत उपकेंद्र व गरथौली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में दिन में कई बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। रोहनिया विद्युत उपकेंद्र के यूनिवर्सिटी फीडर से दिन और रात में बिजली की ट्रिपिंग होने की वजह से लोग परेशान हैं। सारनाथ इलाके में रात से लेकर सुबह तक 5 से 6 बार बिजली कटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें