फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कफ सिरप तस्करी...छह आरोपी अरेस्ट, हवाला के 42 लाख रुपये बरामद; कोतवाली पुलिस व SIT को सफलता

Thu, 02 Apr 2026 05:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Cough Syrup Case: हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य छह आरोपियों के बारे में वैभव ने पूरी जानकारी दी। विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जैतपुरा थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर कॉलोनी में सभी छह आरोपियों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में छह आरोपियों को कोतवाली पुलिस और एसआईटी ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हवाला के 42 लाख रुपये नकद, नोट गिनती की तीन मशीनें, दो बैग और 10 मोबाइल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपियों में नई दिल्ली के शास्त्री नगर के मूल निवासी अशोक, राजस्थान बीकानेर के डूंगरगढ़ के बिग्गा बास तहसील के वार्ड नंबर 21 निवासी मोहित सारस्वा, डूंगरगढ़ के आड़सर वास वार्ड नंबर 19 निवासी राम अवतार, डूंगरगढ़ के सेरुणा निवासी गिरधारी, गाजीपुर के दुल्लहपुर ओंड़राई सोनहरा निवासी संतोष गिरी और बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के खाली देवरिया निवासी ओम प्रकाश खरवार शामिल हैं।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि शुभम जायसवाल के करीबी दारानगर निवासी हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि तस्करी से अर्जित धनराशि को हवाला के माध्यम से सहयोगियों को मदद के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा था।

विज्ञापन

छोटे नोट की टोकन से होता था हवाला कारोबार
हवाला कारोबारियों के नेटवर्क के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में 1, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों के बंडल भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग हवाला लेन-देन में “टोकन” या पहचान के रूप में किया जाता था। नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
पुलिस ने कफ सिरप की तस्करी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दारानगर निवासी वैभव जायसवाल के कब्जे से 22 लाख रुपये और छह आरोपियों के पास से 19.66 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। - गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी
विज्ञापन

भोला-शुभम पर कोतवाली में दर्ज हुई प्राथमिकी, कुर्की की होगी कार्रवाई
शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सोनभद्र जेल में बंद भोला प्रसाद जायसवाल और उसके भगोड़े बेटे शुभम जायसवाल की संपत्ति कुर्की की जाएगी। कोर्ट की अवलेहना में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चार्जशीट भी दाखिल की गई है। अब कोर्ट के आदेश पर भोला-शुभम जायसवाल की चल और अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई होगी। प्रह्लाद घाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल के पिता भोला की संपत्ति पर पूर्व में भी पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें