कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार में शामिल छह आरोपियों को कमिश्नरेट की एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है। दो कोलकाता और चार की रोहनिया, सूजाबाद और हुकुलगंज से हुई। नामजद आरोपियों में बड़े-बड़े नाम वाले अब तक एसआईटी की गिरफ्त से बाहर है। छोटे कारोबारी जेल में हैं। सिंडिकेट के सभी पार्टनर अग्रिम जमानत पाने के लिए वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ तक के अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं।
शैली ट्रेडर्स का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल, रोहनिया के भदवर काशीपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि गोदाम मालिक महेश सिंह पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। मेसर्स सिंडिकेट फर्म का प्रोपराइटर औसानगंज निवासी मनोज यादव, उसका बेटा लक्ष्य यादव, खोजवा का डीएसए फार्मा का प्रोपराइटर दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह, घनश्याम, सोनिया निवासी अमित जायसवाल और शुभम के सिंडिकेट के पार्टनर वरुण सिंह, गौरव जायसवाल, विशाल मल्होत्रा वांछित हैं।
सभी जिला न्यायालय से हाईकोर्ट तक के अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं। अग्रिम जमानत के लिए सेटिंग में लगे हैं। शुभम जायसवाल को 15 दिसंबर तक अग्रिम जमानत मिली थी। सिगरा के बादशाहबाग निवासी 25 हजार के इनामी शुभम जायसवाल के सिंडिकेट का पार्टनर गौरव जायसवाल, वरुण सिंह और विशाल मल्होत्रा है।