फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: कफ सिरप मामले में एसआईटी ने कसा शिकंजा, पांच फर्म संचालकों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Mon, 19 Jan 2026 05:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कफ सिरप की तस्करी के मामले में पांच फर्म संचालकों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। सभी आरोपियों को 26 जनवरी तक एसआईटी के समक्ष उपस्थित होना है। 
विज्ञापन
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में आरोपी फर्म संचालकों पर एसआईटी का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पांच फर्म संचालकों पर रविवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें तीन वाराणसी के रहने वाले हैं। आठ जनवरी को सभी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। सभी आरोपियों को 26 जनवरी तक एसआईटी के समक्ष उपस्थित होना है। यदि आरोपी उपस्थित नहीं होंगे तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शैली ट्रेडर्स रांची से जिले की पांच फर्मों ने 10 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। 18 नवंबर 2025 को लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने चौरी, महराजगंज, भदोही थाने में कफ सिरप का कारोबार करने वाली छह फर्मों के पांच संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो फर्जीवाड़े की परत खुलने लगी। मामले की जांच एसटीएफ, ईडी और अन्य जांच एजेंसियां कर रही हैं। इससे पहले वाराणसी में भी इनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

शैली ट्रेडर्स ने पांच फर्मों से 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था

  • इनके खिलाफ पुलिस ने घोषित किया इनाम
  • मेसर्स राजेंद्र एंड संस स्टेशन रोड परसीपुर चौरी की प्रोपाइटर अंशिका गुप्ता निवासी कबीर चौरा गोला दीनानाथ वाराणसी।
  • दिलीप मेडिकल स्टोर आजाद नगर नई बाजार के दिलीप कुमार।
  • श्री गुरुदेव मेडिकल एजेंसी अमवा कला चौरी के संचालक अमन कुमार निवासी जगतगंज वाराणसी कैंट।
  • औराई के महराजगंज तिऊरी के फर्म ओपी फार्मा के संचालक ओम प्रकाश कसेरा निवासी पियरीकला वाराणसी।
  • फर्म मेसर्स महेंद्र मेडिकल एजेंसी मर्यादपट्टी के संचालक संजीव गुप्ता।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार करने वाली फर्म के पांच संचालकों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 10 दिन पहले कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। 26 जनवरी तक एसआईटी के समक्ष पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अभिमन्यु मांगलिक, एसपी भटोही

फर्जी ई-वे बिल से सिरप की हुई थी आपूर्ति
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए वाणिज्य कर विभाग से सत्यापित रिकॉर्ड मांगा गया है। जीएसटी से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने कई बार फर्जी ई-वे बिल के जरिये सिरप की आपूर्ति की है। वाराणसी में फर्जी बिल तैयार किया गया। कानपुर और सोनभद्र तक आपूर्ति दिखाई गई। संबंधित फर्मों ने किन राज्यों व जिलों में कफ सिरप की आपूर्ति की थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें