कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक विजय गुप्ता के कबीरचौरा के मकान पर शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस और एसआईटी ने कुर्की की। सामान जब्त कर एसआईटी सोनभद्र ले गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कबीरचौरा निवासी विजय गुप्ता अपनी फर्म शिविक्षा फार्मा और मां कृपा मेडिकल नाम से फर्जी तरीके से बिलिंग कर कफ सिरप की खरीद फरोख्त कर रहा था।
विजय का भाई सत्यम भी तस्करी में शामिल रहे। जनवरी 2024 में दोनों का रजिस्ट्रेशन औषधि निरीक्षक सोनभद्र ने किया था। दोनों सिर्फ फर्जी बिलिंग करते थे। एसआइटी टीम के विवेचक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि विजय गुप्ता सिर्फ कागजों पर बिल बनाता था। इसके पास माल नहीं जाता था। यह पूरा माल शुभम जायसवाल खपाता था।
इसे भी पढ़ें; UP Politics: आजमगढ़ में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के भाई के हत्यारोपी को बनाया जिलामंत्री, सवालों के घेरे में सूची
विजय के भाई सत्यम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विजय गुप्ता वांछित है। डेढ़ माह की मोहलत दी गई, लेकिन वह कोर्ट में नहीं आया। रॉबर्ट्सगंज थाने के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह समेत टीम दोपहर में विजय के मकान पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई कर सामान जब्त किया।