फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप मामला: मेडिकल स्टोर संचालक का मकान कुर्क, सामान उठा ले गई सोनभद्र पुलिस

Sat, 04 Apr 2026 03:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मेडिकल स्टोर संचालक विजय गुप्ता के कबीरचौरा के मकान पर कुर्की की गई। जांच में सामने आया कि विजय गुप्ता सिर्फ कागजों पर बिल बनाता था। इसके पास माल नहीं जाता था। यह पूरा माल शुभम जायसवाल खपाता था।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक विजय गुप्ता के कबीरचौरा के मकान पर शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस और एसआईटी ने कुर्की की। सामान जब्त कर एसआईटी सोनभद्र ले गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कबीरचौरा निवासी विजय गुप्ता अपनी फर्म शिविक्षा फार्मा और मां कृपा मेडिकल नाम से फर्जी तरीके से बिलिंग कर कफ सिरप की खरीद फरोख्त कर रहा था। 

विज्ञापन


विजय का भाई सत्यम भी तस्करी में शामिल रहे। जनवरी 2024 में दोनों का रजिस्ट्रेशन औषधि निरीक्षक सोनभद्र ने किया था। दोनों सिर्फ फर्जी बिलिंग करते थे। एसआइटी टीम के विवेचक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि विजय गुप्ता सिर्फ कागजों पर बिल बनाता था। इसके पास माल नहीं जाता था। यह पूरा माल शुभम जायसवाल खपाता था। 

इसे भी पढ़ें; UP Politics: आजमगढ़ में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के भाई के हत्यारोपी को बनाया जिलामंत्री, सवालों के घेरे में सूची
विज्ञापन


विजय के भाई सत्यम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विजय गुप्ता वांछित है। डेढ़ माह की मोहलत दी गई, लेकिन वह कोर्ट में नहीं आया। रॉबर्ट्सगंज थाने के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह समेत टीम दोपहर में विजय के मकान पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई कर सामान जब्त किया। 

विज्ञापन

भगोड़ा है शुभम, बांग्लादेश तक फैलाया तस्करी का जाल

प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद जायसवाल जेल में बंद है। उसका बेटा शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित किया गया है। शैली ट्रेडर्स और न्यू वृद्धि फार्मा के जरिये शुभम जायसवाल ने बांग्लादेश तक कफ सिरप की तस्करी की है। कोर्ट के आदेश के बावजूद शुभम जायसवाल हाजिर नहीं हुआ है, जिसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें