फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप: दुबई नहीं, दिल्ली में है किंगपिन शुभम, सरेंडर करने की तैयारी में; सोशल मीडिया पर भी है सक्रिय

Sun, 07 Dec 2025 05:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Cough Syrup Case: वाराणसी के शुभम जायसवाल की खोजबीन पुलिस लगातार कर रही है। इस बीच, वह सोशल मीडिया के माध्यम से सामने भी आया। वीडियो में उसने तमाम बातें कही हैं, जिसकी काफी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कफ सिरप के अवैध कारोबार और शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस सक्रिय है लेकिन पुलिस गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। गलत अफवाह उड़ाई गई कि शुभम दुबई में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शुभम के नई दिल्ली में छिपे होने की सूचना है। 

विज्ञापन


वह नई दिल्ली से चंडीगढ़ और हिमाचल भी गया। पिछले 10 दिनों से वह दिल्ली में है। दिल्ली के एक बड़े अधिवक्ता के संपर्क में है। चार से पांच दिन के अंदर वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है। पूर्वांचल के एक बड़े नेता के संपर्क में शुभम जायसवाल सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है।

आरोपी शुभम जायसवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया तो वह ब्लैक हुडी में दिखा। कमिश्नरेट पुलिस के सूत्रों के अनुसार दुबई में इतनी ठंडी नहीं है कि वह कमरे के अंदर ब्लैक हुडी में आराम से वीडियो बना सके। 
विज्ञापन


संभवत: वह नई दिल्ली में अपने एक पूर्व परिचित के ठिकाने पर ठहरा हुआ है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए शुभम के दुबई में छिपे होने की अफवाह उड़ाई गई। कमिश्नरेट पुलिस की एसआईटी भी दुबई को केंद्र में मानकर तफ्तीश और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

तमाम तरह की चर्चाएं

पूर्वांचल के बड़े नेताओं के संपर्क में शुभम की तैयारी अब कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की है। पिता भोला प्रसाद की जल्द जमानत कराने के बाद शुभम की मंशा कोर्ट में सरेंडर करने की है। लखनऊ या फिर प्रयागराज कोर्ट में वह सरेंडर कर सकता है। 

सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और वाराणसी के अलावा गाजियाबाद की नंदग्राम थाने की पुलिस को भी शुभम की तलाश है। एक दिन पहले शुभम के वीडियो साझा करने के बाद से उसके राजदारों और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की धड़कने बढ़ गई हैं। यह कयास लगाया जा रहा है कि शुभम का अगला कदम क्या और किसके खिलाफ हो सकता है।

सोशल मीडिया पर निगरानी, शेयर कर रहा है पोस्ट
सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुभम जायसवाल सक्रिय है। कुछ पोस्ट और वीडियो को साझा कर रहा है। फेसबुक पर सक्रिय शुभम है या फिर उसके करीबी, यह भी जांच कमिश्नरेट की सोशल मीडिया और साइबर सेल की टीम कर रही है।

रोहनिया के गोदाम मालिक की भी गिरफ्तारी नहीं, सिंह मेडिकोज भी है आरोपी
19 नवंबर को रोहनिया स्थित गोदाम से बरामद दो करोड़ की कफ सिरप फेंसाडिल के आरोपी गोदाम मालिक महेश कुमार को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मौके पर केयर टेकर आजाद जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस को इस केस में कोई खास प्रगति नहीं मिली है। 

गोदाम से कफ सिरप की खेप चंदौली के सिंह मेडिकोज को भेजी जा रही थी, पुलिस अब तक सिंह मेडिकोज फर्म के मालिक को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। गोदाम से पुलिस ने 18600 शीशी एक्सपायरी डेट की बरामद की थी। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली की ओर से कुल 40 फर्मों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एनडीपीएस, धोखाधड़ी की धाराएं भी बढ़ाई गई लेकिन ठोस कार्रवाई किसी फर्म के खिलाफ अब तक नहीं हो सकी है। 

खोजवां, सप्तसागर, लंका और मैदागिन क्षेत्र के दवा कारोबारियों को पुलिस टीम पूछताछ के लिए हिरासत में ले रही है तब तक प्रभावशाली लोगों के फोन संबंधित थाने पर चला जा रहा है। न्यायोचित जांच का हवाला देते हुए व्यवसायियों को छोड़ने की बात की जा रही है। पुलिस भी दवा व्यवसायियों के दस्तावेज की जांच के बाद उन्हें छोड़ दे रही है।
विज्ञापन

ईडी ने डाला है शहर में डेरा
शुभम जायसवाल के खिलाफ धनशोधन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी की एक टीम वाराणसी में डेरा डाले हुई है। शुभम के करीबियों की गोपनीय तरीके से पता लगा रही है। शुभम द्वारा 40 करोड़ रुपये की कीमती जमीन महमूरगंज में खरीदने की जानकारी पर ईडी की टीम चौकन्ना हुई है। हालांकि छानबीन में उक्त जमीन पर मालिक कोई दूसरा निकल गया। इस तरह फ्लैट, जमीन और काॅम्पलेक्स, होटल में साझेदारों के साथ निवेश की भूमिका की भी जांच ईडी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें