फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup Case: 16 आरोपियों सहित पिता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, बेटे को नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस

Tue, 24 Mar 2026 02:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कफ सिरप कांड में 16 आरोपियों सहित शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया, लेकिन शुभम अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 
विज्ञापन
शुभम जायसवाल भोला जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में 50 हजार के इनामी शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी कमिश्नरेट पुलिस नहीं कर पा रही है। वहीं, पिता भोला प्रसाद जायसवाल समेत 16 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। पुलिस के अनुसार विशाल कुमार जायसवाल, बादल आर्या, प्रतीक मिश्रा, विशाल कुमार सोनकर, प्रतीक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, आदित्य जायसवाल, राहुल यादव, हिमांशु कसेरा, आकाश पाठक, विकास सिंह, अंकित कुमार श्रीवास्तव, स्वप्निल केसरी, दिनेश यादव, आशीष यादव और महेश खेतान के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले पिता समेत 10 आरोपियों के खिलाफ सारनाथ थाने की पुलिस ने एक हजार पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। 18 अक्तूबर को सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज की थी, उसके बाद गाजियाबाद से लेकर वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होती गईं। शुभम पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार का इनाम और सोनभद्र पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। शुभम के दुबई में छिपे होने की चर्चाएं हैं। 

इसे भी पढ़ें; सिलिंडर ब्लास्ट की 10 तस्वीरें: सुबह-सुबह तेज धमाके से दहल उठा इलाका, चीख रहे थे मलबे में दबे लोग
विज्ञापन


प्रह्लाद घाट के कायस्थ टोला निवासी शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल के बेटे शुभम जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कफ सिरप की तस्करी की है। कोतवाली पुलिस और एसआईटी समेत लखनऊ एसटीएफ को भी शुभम की तलाश है। बांग्लादेश तक कफ सिरप का सिंडिकेट बनाकर शुभम जायसवाल ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है।

विज्ञापन

कैटरिंग कारोबारी से दोबारा ईडी करेगी पूछताछ

थाने स्तर से चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया के तहत अब प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ भी फास्ट हो गया है। शुभम जायसवाल से नकदी लेकर कैटरिंग, होटल और लॉन में खपाने वाले छावनी क्षेत्र स्थित एक कैटरिंग कारोबारी से ईडी ने डेढ़ माह पूर्व पूछताछ की थी, लेकिन ठोस साक्ष्य नहीं मिले। नोटिस के बावजूद दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचने वाले कैटरिंग व होटल कारोबारी की जांच फिर से होगी। लखनऊ ईडी दोबारा से कैटरिंग और एक होटल कारोबारी से पूछताछ करेगी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी ईडी अब तेजी से कार्रवाई करेगी। भोला प्रसाद जायसवाल समेत चार आरोपियों की सोनभद्र और कमिश्नरेट पुलिस ने 90 करोड़ तक की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें