फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप कांड: सीबीआई ने इंटरपोल को लिखा पत्र, शुभम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू

Fri, 27 Mar 2026 03:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कफ सिरप मामले का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वजह है कि शुभम जायसवाल फिलहाल दुबई में रह रहा है। ऐसे में उसे भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। वाराणसी पुलिस के पत्र के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी शुभम जायसवाल फिलहाल दुबई में रह रहा है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में वाराणसी पुलिस रोहनिया थाना क्षेत्र में पकड़ी गई करीब दो करोड़ रुपये की कोडीन युक्त कफ सिरप के मामले में उसकी तलाश कर रही है।डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

इस संबंध में सीबीआई को आवश्यक जानकारी साझा की गई थी। सीबीआई द्वारा इंटरपोल को पत्र भेजे जाने के बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज हो जाएगी और उसे गिरफ्तार कर भारत लाने की कार्रवाई आसान हो सकेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत, आजमगढ़ का चालक भी जिंदा जला, शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तस्करी मामले में कई अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी के विदेश में होने के कारण अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार कर भारत लाया जा सके। रोहनिया थाना क्षेत्र में बीते वर्ष 19 नवंबर को करोड़ों रुपये की नशीली कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप का भंडाफोड़ हुआ था। जांच में पुष्टि हुई कि यह पूरा माल शुभम जायसवाल का था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें