जगदीशपुर में कृषि भूमि 0.202 हेक्टेयर जो की भोला प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 57.13 लाख रुपये है। जगदीशपुर में भोला प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड कृषि भूमि 0.108 हेक्टेयर जब्त की गई, जिसकी कीमत 43.51 लाख रुपये है।
शिवपुर के भरलाई में आवासीय खाली जमीन 252.788 वर्ग मीटर भी भोला प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 71 लाख रुपये है। भोला और शैली ट्रेडर्स के नाम से महमूरगंज तुलसीपुर में रजिस्टर्ड मकान की कीमत 23 करोड़ रुपये, मड़ौली में 669.14 वर्गमीटर जमीन भोला जायसवाल और पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है।
रामकटोरा में शारदा जायसवाल और शुभम की पत्नी वैशाली के नाम से रजिस्टर्ड मकान को जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1.98 करोड़ रुपये है। भोला की पत्नी शारदा, उसकी बेटी प्रगति जायसवाल के नाम से बादशाहबाग में रजिस्टर्ड मकान की कीमत 1.05 करोड़ रुपये है। कोर्ट के आदेश के तहत जब्तीकरण की नोटिस को जमीन, मकान पर चस्पा कराया गया।