फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण अन्वेषण टीम ने घूसखोर लेखपाल को किया गिरफ्तार, रिश्वत के 50 हजार बरामद

Sat, 05 Jan 2019 10:31 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निवारण अन्वेषण टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निवारण अन्वेषण ने क्षेत्रीय लेखपाल चंद्र भान सिंह को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


भदोही जिले के सुरियावां थाना इलाके के ग्राम सभा सहोदरपुर कुशौड़ा निवासी अवधेश कुमार यादव से आबादी दर्ज करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। बताया जाता है कि अवधेश कुमार यादव 2 साल से आबादी दर्ज करने के लिए लेखपाल के पास दौड़ रहे थे, लेकिन आबादी दर्ज नहीं कर रहे थे। 

उन्होंने जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने 12 दिसंबर को आबादी दर्ज करने के लिए उप जिलाधिकारी भदोही को निर्देशित किया। इस पर उन्होंने लेखपाल से रिपोर्ट लगाने के लिए कहा गया। जब भुक्त भोगी लेखपाल के पास गए तो उन्होंने 50 हजार रुपये मांगे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इतना पैसा मांगने पर अवधेश कुमार यादव ने भ्रष्टाचार निवारण अनिल स्टीम वाराणसी गए। आज के समय के अनुसार, सुरियावां नगर के नेता नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में लेखपाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत दी। उसी समय एंटी करप्शन की टीम पहुंच गई और जेब की तलाशी ली गई। जेब से 50 हजार रुपये निकाले। एंटी करप्शन की टीम सुरियावां थाने में लेकर आई। 

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार लेखपाल चंद्रभान सिंह पुत्र कमला शंकर बलिया जिले के थाना गड़वार के फदपा का रहने वाला है। लेखपाल लाइसेंसी के साथ चलता था, पिस्टल भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें