फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से मऊ लौटी 15 साल की लड़की मिली कोरोना वायरस पॉजिटिव, जिले में चार हुए संक्रमित

Sun, 17 May 2020 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। जिले में 15 साल की लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली है। इससे अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। मुख्यचिकित्साधिकारी(सीएमओ) डॉ सतीशचंद्र सिंह ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर जिला, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही लड़की को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजने की कवायद शुरू की गई है। वहीं उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी लेकर कर उन्हें क्वारंटीन करने की तैयारी की जा रही है।


मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव निवासी किशोरी 10 मई को मुंबई के अंधेरी से लौटी थी। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लड़की को होम क्वारंटीन किया था। साथ ही 13 मई को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उसकी रिपोर्ट आई, इसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिली। जिले में चौथा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने की तैयारी में जुट गया है। सूचना के बाद मौके पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य, सीएमओ  सतीशचंद्र सिंह, एसडीएम मधुबन लालबाबू दुबे पहुंच गए। मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजने के तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें