फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के सैलून में करने वाला बलिया में मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव, जिले में 31 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Tue, 26 May 2020 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 31 हो गई है।

विज्ञापन

विकास खंड पंदह के ग्राम एकइल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना सैंपलिंग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी सैंपलिंग बीते 16 मई को हुई थी। अब इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान के साथ गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सील करने की कार्रवाई की जा रही है। ये 15 मई को मुंबई से आए थे। वहां ये सैलून में काम करते थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांव में होम क्वारंटीन थे। गांव के लोगों की मानें तो ये पूरी तरह से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इनके परिवार के लोगों के साथ ये भी कभी-कभार गांव में घूमते भी नजर आ जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें