आजमगढ़ में दो और कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या छह पहुंच गई है। वहीं पूर्वांचल में अब कोरोना मामलों की संख्या 27 हो गई है।
आजमगढ़ जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नए मरीज मुबारकपुर के नयपूरा सिकठी मोहल्ले में पाए गए हैं। मुबारकपुर का नयापूरा सिकठी मोहल्ला पहले ही हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। अभी तक जिले के सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज इसी इलाके में मिले हैं। रविवार देर रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में दो और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
दोनों संक्रमित जनपद के चौथे मरीज के बेटा-बेटी हैं। मालूम हो कि चौथे संक्रमित के परिवार के कुल चार लोगों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दो अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है। चौथा मरीज जमातियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई था।