वहीं दूसरी ओर जिन तीन जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी उनके सैंपल दोबारा जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया की मोहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और सतर्कता बरती जा रही है।
मोहल्ले के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब वहां सैंपलिंग की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। मोहल्ले के इन पॉजिटिव मरीजों के परिवार के साथ ही उनके पड़ोसी परिवार के भी चार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
अब इन संक्रमितों के घर के आसपास के सभी घरों के लोगों के सैंपल भेजे जाएंगे। इसके साथ ही विशेष सावधानी बरतते हुए क्षेत्र में सर्वे के बाद रैंडम आधार पर रोजाना 40 से 50 सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।