फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में दो और मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, 15 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 18 May 2020 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में सोमवार को नए प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मुंबई से चलकर आजमगढ़ आए थे। सैंपल लेने के बाद दोनों को पहले से ही क्वारंटीन किया गया था। एक पॉजिटिव मेहनाजपुर के बरवां और दूसरा मोहम्मदपुर के जमालपुर बेलखरा का रहने वाला है। जिलाधिकारी एनपी सिंह और सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

मोहम्दपुर ब्लॉक के जमालपुर बेलखरा 12 मई को एक व्यक्ति मुंबई से आया था। उसे गांव में ही प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन किया गया था। 14 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर थे डॉक्टरों की टीम ने जांच उसकी जांच की थी।


जांच में संदिग्ध मिलने पर जिला अस्पताल रेफर किया था। सोमवार को रिपोर्ट में इसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। मरीज को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि वह घर पर नहीं गया था। इसलिए परिवार सुरक्षित है। दूसरा पॉजिटिव मेहनाजपुर के बरवां में मिला है। वो भी कुछ दिनों पहले मुंबई से गांव आया था। उसके भी पहले से ही क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अभी तक कोराना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हो चुकी है। अब तक कुल नौ लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली से आए संक्रमित रानी की सराय के चूहड़पुर के युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है। पांच एक्टिव केस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें