फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से भाई को बलिया छोड़ने गया कान्स्टेबल तो भाई निकला कोरोना पॉजिटिव, साथी सिपाहियों की भी होगी जांच

Mon, 18 May 2020 10:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में पीआरवी (डायल-112) में तैनात एक सिपाही का भाई बलिया जिले में कोरोना पॉजिटिव निकला है। कुछ दिनों पहले सिपाही बाइक से अपने भाई को छोड़ने के लिए बलिया गया था।

विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद जैसे ही सूचना मिली सिपाही को शिवालिक कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। सैंपल भेजने की भी तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।


आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने में तैनात पीआरवी में तैनात एक सिपाही का भाई दिल्ली से 11 मई को जीयनपुर आया था। सिपाही उसे अपने बाइक से बलिया के रसड़ा में छोड़ने गया था। बलिया में उसके भाई में लक्षण मिलने पर उसे क्वारंटीन किया गया था। साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में उसका भाई कोरोना पॉजिटिव निकला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट रौनापार थाने पर पहुंची तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिपाही को शिवालिक कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, एसओ राजकुमार ने बताया कि पीआरवी वैन में तैनात अन्य सिपाहियों को भी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें