फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मुंबई से आए दो लोगों में मिला कोरोना वायरस, बनारस से जलालपुर पहुंचा युवक भी चपेट में आया

Tue, 28 Apr 2020 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोरोना वायरस के तीन और नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमण मामलों की संख्या आठ हो गई है। इसमें चार लोग ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने तीनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को 22 लोग एक ट्रक से जौनपुर पहुंचे थे, ये सभी मुंबई के पनवेल इलाके में रहते थे। ये जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं 24 अप्रैल को भी नौ लोग मुंबई से यहां पहुंचे थे।

सभी को पहले इन्हें गांव के ईदगाह में रखा गया था। इसके बाद उनको प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। इनका सैंपल 24 अप्रैल को सैंपल के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

20 अप्रैल को आए लोगों में जिन दो मरीजों की मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के रहने वाले हैं। तीसरा मरीज जलालपुर का है, जो वाराणसी के जंगमबाड़ी क्षेत्र से यहां आया था।

उसका नाम और बदलापुर में मुंबई से आए एक संदिग्ध का नाम एक है। रिपोर्ट पर पिता का नाम नहीं है। जब स्वास्थ्य टीम मरीज को वाराणसी ले जाने के लिए बदलापुर पहुंची तब उम्र का काफी अंतर मिला। दोबारा रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि बदलापुर के संदिग्ध(28) का सैंपल 24 को भेजा गया था, जबकि जलालपुर में उसी नाम के संदिग्ध(42) का सैंपल 23 को गया था। दोनों की उम्र में भी काफी अंतर मिला है।
विज्ञापन

तीनों संक्रमित मरीजों की वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा जा रहा है। जौनपुर जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। इसमें चार लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें