सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। बड़े पुत्र फूलचंद के मुताबिक पिता कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रामलखन के दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र दिल्ली में रहता है। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
थानाध्यक्ष अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट होगा।