मेडिकल स्टाफ को नहीं मिले सुरक्षा उपकरण
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रहे मेडिकल स्टाफ को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए हैं। सुरक्षा के नाम पर उन्हें केवल मास्क और ग्लव्स ही दिए गए हैं। वार्ड के हर एक शिफ्ट में एक-एक स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय और स्वीपर तैनात हैं। सभी को आठ-आठ घंटे की ड्यूटी दी गई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सभी संदिग्धों को ब्रश, पेस्ट और समय से भोजन दिया जा रहा है। बोलबम संस्था की ओर से मरीजों के लिए नाश्ता और भोजन का पैकेट मुहैया कराया जा रहा है। प्रत्येक मरीज को दो लीटर की बोतल बंद पानी दी जी रही है। वार्ड में 20 लीटर पानी की बोतल भी रखवा दिया गया है।