फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी रिपोर्ट आना बाकी, लेकिन मुंबई से लौटे इस युवक की मौत से मच गया हड़कंप

Sat, 30 May 2020 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक कोरोना संदिग्ध की मौत होने से हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। फिलहाल उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के अमरा गांव का एक युवक 15 मई को महाराष्ट्र के नासिक से घर लौटा था। 27 मई को उसकी हालत खराब होने पर परिवार के लोग सीएचसी धानापुर ले गए। जहां हालत खराब होने पर जिला अस्पताल भेजा गया और वहां से उसे सीधे बीएचयू भेज दिया गया था।


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को उसे बीएचयू आईसीयू में भर्ती कराया गया था। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इस बीच 28 मई को उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के बाद उसके परिवार में माता-पिता और गर्भवती पत्नी समेत तीन बच्चों को जिला अस्पताल भेज कर आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह कोरोना पॉजिटिव था। क्योंकि अभी उसकी रिपोर्ट जिले को नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें