इसके अलावा घर के आसपास की सभी जगहों को सील करते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। रविवार को इनके घर के सदस्यों और इनसे मिलने जुलने वालों की स्क्रीनिंग के साथ ही सैंपल भी लिया जाएगा।
शुक्रवार को मिले पांचों मरीजों का सबंध दिल्ली के तब्लीगी जमात या उनसे संक्रमित हुए व्यक्तियों से है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि पहला व्यक्ति मदनपुरा निवासी 55 वर्षीय, दूसरा हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय और तीसरा नख्की घाट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग है। इन तीनों का पहला टेस्ट निगेटिव आया था। 27 जमात के लोगों को शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेंटर पर ही रखा गया है। सभी जमात के लोगों का दोबारा टेस्ट हुआ था।
बाकी बचे 24 जमात के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन तीनों पॉजिटिव मरीजों को तत्काल वापस दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 15 तक पहुंच गई है। इनमें से दो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। तीन अन्य स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि सिगरा इलाके के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों का सैंपल ले लिया है।