फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में पहला कोरोना वायरस का केस आने के बाद गांव में सन्नाटा, लोगों को घरों में रहने की हिदायत

Thu, 14 May 2020 09:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

  • चंदौली में बुधवार को मिला पहला कोरोना वायरस का केस।
  • दो ऑटो से मुंबई से 11 मई को लौटे हैं आठ लोग, जांच के लिए भेजा था सैंपल।
  • गांव में कई लोगों से मिले ये लोग, सभी की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पहला कोरोना वायरस का मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। युवक में कोरोना संक्रमित की पुष्टि बुधवार को देर रात हो गई लेकिन ज्यादातर लोगों की इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई, जब गांव के बाहर पुलिस तैनात दिखी। इस दौरान लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया।

विज्ञापन

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के सुरौली ग्राम पंचायत अंतर्गत मैनुद्दीनपुर गांव में युवक कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एडीओ पंचायत सहित अन्य सरकारी कर्मचारी गांव में पहुंच गए हैं। सभी ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी हैष साथ ही कोरोना संक्रमित के बारे में जानकारी दी।


दो ऑटो से मुंबई से 11 मई को लौटे है आठ लोग
कोरोना संक्रमित से अब तक बचे जिले में बाहरियों ने प्रशासन और यहां के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह मुश्किल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। 11 मई को मुंबई से दो ऑटो में सवार 8 लोग घर लौटे थे। तब जिला प्रशासन ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन कर दिया था। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब से ये सभी गांव में घर पर ही थे। लेकिन इस बीच कितने लोगों से मिले इसका कोई रिकॉर्ड प्रसाशन के पास नहीं है। गांव वालों के अनुसार संक्रमित पाए जाना वाला व्यक्ति गांव में कई लोगों से मिला है। साथ ही बाहर के लोगों के भी संपर्क में रहा है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। अब प्रशासन को ऐसे लोगों को चिह्नित करना आसान नहीं है। अब टीम लगाकर संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग भी शुरू करा दी गई है।
 
घर-घर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
मैनुद्दीनपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। लोगों को घरों पर ही राशन, दूध, फल, सब्जी, दवाई और जरूरत के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। गांव को हॉटस्पॉट करने के साथ वहां सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें