फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: क-ख-ग-घ के वीडियो से रेलवे कर्मचारियों को कर रहा जागरूक

Tue, 07 Apr 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
indian railway - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे ने कई कदम उठाएं हैं। पहले रेलवे कोच को आईसोलेशन वार्ड बनाने की पहल और अब एक वीडियो के जरिए अपने कर्मचारियों को जागरूक कर रहा है। 52 सेंकेंड का एक वीडियो वाराणसी में डीरेका समेत उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मियों के मोबाइल पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को क, ख, ग और घ के जरिए कोरोना से बचने का मंत्र दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ड्यूटी में मुस्तैद रेलकर्मियों को संक्रमण से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 



लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें बताया जा रहा है कि कोरोना से कैसे बचें। जैसे कि क- कम से कम छह फीट की दूरी बनाएं, ख- खांसने से पहले कोहनी से मुंह ढंके, ग- गलत खबर न फैलाएं और घ- घर से बाहर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह क, ख, ग, घ के जरिए रेल कर्मियों और उनके बच्चों को खूब पसंद और साझा किया जा रहा है। दोस्तों और रिश्तेदारों को भी वीडियो भेजकर क, ख, ग, घ का मतलब बताया जा रहा है। इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर तरह-तरह के जागरूकता संदेशों को प्रसारित किया जा रहा है, ताकि लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें