फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों के संपर्क में आए लोगों की नए सिरे से होगी तलाश, जमाती या उनसे जुड़े पांच लोग मिले हैं कोरोना पॉजिटिव

Sat, 18 Apr 2020 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

वाराणसी जिले में दिल्ली से आए पांच जमातियों और उन्हें ठहराने वाले दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन के स्तर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जमातियों के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश फिर से नए सिरे से शुरू की गई है। इसके लिए पुलिस द्वारा सुरागकशी किए जाने के साथ ही धर्म गुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जिले में बाहर से आने वाले लोगों को लेकर शुरुआत से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को क्वारंटीन तीन जमातियों और बाहर से आए जमातियों को ठहराने वाले भाई-बहन की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

थानेदारों और हल्का प्रभारियों को कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई जमाती या उनके संपर्क में आया कोई व्यक्ति बगैर जांच के घर में तो नहीं रह रहा है। बीट आरक्षियों को कहा गया है कि वह भी अपने स्तर से अपने कार्यक्षेत्र में इस संबंध में पता कर थानेदारों को बताएं।

विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। नई दिल्ली में जलसे में शामिल होकर आए लोगों और उनके संपर्क में आए लोगों से जुड़ी सूचनाओं की तस्दीक कर उनका पता लगाया जा रहा है। 

हैदराबाद निवासी जमातियों के साथ नमाज पढ़ने वालों की तलाश
नई दिल्ली से आए हैदराबाद के 10 जमाती रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, पांडेयहवेली और अशफाक नगर आदि इलाकों में ठहरे थे। इन इलाकों के लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई थी। अब इन सभी लोगों का सैंपल लिया जाएगा। इसके साथ ही हैदराबाद से आए पांच जमाती शहर की चार मस्जिदों में दो-दो दिन ठहरे थे।
विज्ञापन

जमातियों के साथ मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों को चिह्नित कर उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके बाद उनका सैंपल भी जांच के लिए लिया जाएगा। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जो भी लोग दिल्ली से आए जमातियों के संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें